रूबरू | Part 30 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships

ताबिश अपना मग उसकी तरफ फेंकता है। जो मायरा के पास ज़मीन पर गिरते ही टूट कर टुकड़े-टुकड़े हो जाता है।

इन पर चल कर जा सकती हो तो जाओ...

मायरा हैरानी से ताबिश को देखती है। उसे उसकी सोच पर पहले ही गुस्सा आ गया था। अब यह हरकत देख कर उसका खून खौल उठा।

जाओ... मुहब्बत में तो लोग क्या-क्या कर जाते हैं।

ताबिश ज़मीन पर बिखरे टुकड़ो की ओर इशारा करता है।

आपकी सोच इतनी बुरी हो सकती है। मैंने सोचा भी नहीं था। मायरा का बस नहीं चल रहा था कि वह उसका गला दबा दे।

आहहहह...

अपनी बात कह कर जैसे ही वह आगे बढ़ती है। कांच का एक टुकड़ा उसके पैर में चुभ जाता है।

मायरा वहीं ज़मीन पर बैठ गई। उसकी आंखों में आंसू आ गए।

उसकी तेज़ चींख से कई स्टाफ तुरंत आ जाते हैं।

लेकिन ताबिश के एक इशारे पर सब वहां से वापस चले जाते हैं।

अब कैसे जाउगी?...

ताबिश अपनी जगह से उठकर उसके पास गया। और उसके करीब घुटनों के बल बैठ कर अफसोस करता है।

अब तो ज़रूर जाऊंगी। चाहे स्ट्रेचर पर ही क्यों न जाना पड़े।

मायरा गुस्से में फुनकारी।

वाह क्या मुहब्बत है... मैं भी देखता हूं, तुम कैसे जाती हो।

वह गुस्से से उठ खड़ा हुआ।

मायरा के पैर से तेज़ी से खून निकल रहा था।

वह किसी को फोन करता है।

मायरा उठने की कोशिश करती है। लेकिन उठ नहीं पाती। थोड़ा सा उठकर दर्द की वजह से वह दोबारा बैठ जाती है।

ताबिश पास खड़ा उसे देखता है। और बाहर निकल जाता है।

तभी दो लेडी मायरा के पास आती हैं। और उसे सहारा देकर उसके कमरे में ले जाती हैं।

कमरे में जाते ही डाक्टर आ जाते हैं। साथ में ताबिश भी था।

ताबिश को देखकर मायरा नज़रें फेर लेती है।

ताबिश को उसके रवैए से कोई फर्क नहीं पड़ा। उसे तो इस बात की खुशी थी कि अब वह जा नहीं पाएगी।

उसके पैर से कांच निकाल कर पट्टी बांध कर डॉक्टर जैसे ही उसे इंजेक्शन लगाने की तैयारी करते हैं।

ताबिश मायरा के करीब बैठ कर उसका हाथ पकड़ लेता है।

मायरा हाथ छुड़ाने की कोशिश करती है। लेकिन ताबिश उसकी ओर देखे बिना उसका हाथ पकड़े डॉक्टर से बातें करता रहा।

जैसे ही उन्होंने इंजेक्शन लगाया। मायरा की मुट्ठी कस गई

उसकी मुट्ठी कसते ही ताबिश की पकड़ भी सख्त हो गई।

मायरा की आंखों में आंसू आ गए। जो ताबिश से छुप न सके।

दवा खाएं, और आराम करें। 

कल फिर पट्टी बदलना होगा। डॉक्टर दवा वहीं टेबल पर रखते है।

ठीक है आप जाएं। कोई बात रही तो आपको बताता हूं। ताबिश डॉक्टर की ओर देखता है। जो कमरे से बाहर निकल रहे थे।

दर्द हो रहा है?...

ताबिश उसके पैरों की ओर देखता है। थोड़ी देर पहले वह अपने पैरों पर खड़ी थी। 

यह मैंने क्या कर दिया। उसे खुद पर गुस्सा आया। लेकिन फिर अगले ही पल उसकी आंखों में एक बार फिर उसका अली के साथ हंसना याद आ गया।

उसका अफसोस एक बार फिर गुस्से में बदल गया।

आपने जो किया है... वह इस दर्द से कहीं बड़ा है।

मायरा ज़ोर से उसके हाथ से अपना हाथ खींचती है।

ताबिश को उसके रवैए से कोई फर्क नहीं पड़ा।

वह इंटरकॉम पर पुश करता है।

एक लड़की तुरंत आ जाती है।

मैम के साथ रहना। इनको किसी भी बात की परेशानी न हो।

ताबिश उसे हिदायत देता है। और उठ कर बाहर चला गया।

आपको दवा खाना है? वह दवा उठाती है।

मुझे कुछ नहीं खाना। 

तुम जाओ यहां से।

मुझे किसी के सहारे की ज़रूरत नहीं है।

मायरा इतनी ज़ोर से चींखी कि उसकी आवाज़ बाहर खड़े ताबिश को हिला गई।

वह अपने कमरे में जाकर सोफे पर डह गया। 

यह मैंने क्यों किया?

क्यों मुझे उन दोनों को साथ देख कर इतना गुस्सा आया।

वह किसी से भी बात करे। 

मैं कौन होता हूं उसे रोकने वाला?

अपने ही सवालों से वह खुद उलझ गया।

जो भी हो, जो मैंने किया। वह नहीं करना था। 

वह खुद ही सही गलत का फैसला कर रहा था।

इस वक्त वह अपनी बेचैनी को किसी से बांटना चाहता था। मगर उसके पास कोई ऐसा नहीं था जिससे वह अपना दर्द बांट सके।

शायद दोस्त ऐसे ही वक्त के लिए होते हैं। जो मुश्किल में दोस्त के दर्द को समझे।

उसको पहली बार दोस्त की कमी महसूस हुई।

उसका कोई ऐसा दोस्त नहीं था। जिससे वह अपने दिल की बात शेयर करता। 

या यूं कहें कि ज़िंदगी में ऐसा मौका ही नहीं आया कि किसी दोस्त की ज़रूरत पड़ती।

हमेशा हर बात वह दादी से कहता था। 

लेकिन इस वक्त वह जिस उलझन में था। वह बात वह किसी से नहीं कर सकता था। 

मायरा अपने कमरे में चुपचाप लेटी हुई थी।

उसका पैर दर्द कर रहा था, लेकिन उस दर्द से कहीं ज़्यादा उसके दिल में ताबिश की बातें चुभ रही थीं।

बार-बार उसके कानों में वही शब्द गूंज रहे थे...

इन पर चल कर जा सकती हो... तो जाओ।

मायरा ने आंखें बन्द कर लीं।

आंखों के कोने से एक आंसू निकलकर उसके बालों में कहीं खो गए।

मैंने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है ताबिश?

उसने खुद से ही सवाल किया।

आपको क्यों मुझसे इतनी नफरत है?

नफरत तो मुझे आपके परिवार के एक सदस्य से है। बदला मुझे लेना है। लेकिन मैंने तो कभी आप लोगों को नुक्सान नहीं पहुंचाया।

मैं तो उस इंसान का इंतेज़ार कर रही हूं।

उसका दिल जैसे खुद ही अपने सवाल का जवाब ढूंढ रहा था।

लेकिन उन बातों का कोई जवाब नहीं था।

उधर ताबिश सोफे पर बैठा लगातार छत को देख रहा था।

कमरे में पूरी तरह खामोशी थी।

लेकिन उसके दिमाग में जैसे शोर मचा हुआ था।

मायरा की चींख...

उसके पैर से निकलता हुआ खून...

इंजेक्शन लगते वक्त उसकी कांपती हुई मुट्ठी...

और फिर उसकी आंख में आए आंसू।

सब कुछ एक-एक कर उसकी आंखों के सामने घूम रहा था।

ताबिश ने दोनों हाथों से अपना चेहरा ढक लिया।

मैं इतना गुस्सा क्यों हो गया था?

उसने खुद से पूछा।

कुछ देर बाद उसने फोन उठाया।

स्क्रीन पर कई नम्बर थे।

उसकी उंगली एक नम्बर पर जाकर रूक गई।

जारी है...

रूबरू भाग 29

रूबरू भाग 31







Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

रूबरू | Part 1 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships

धड़कन | भाग 1| Dhadkan Part 1 | Heart Touching Hindi Love Story